दुलकर सलमान ने फैंस से की खास अपील, फर्जी अकाउंट को लेकर किया आगाह
मनोरंजन
अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने फैंस को एक फर्जी एक्स अकाउंट से सावधान रहने को कहा है, जो खुद को उनका बताकर चला रहा है।
यह अकाउंट फिल्मों से जुड़ी पोस्ट डालता है और यहां तक कि उनके परिवार के बारे में भी निजी बातें साझा करता है।
इसी वजह से कई लोग इसे सच में दुलकर का अकाउंट मान लेते हैं। उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत एक्स प्लेटफॉर्म से की है और अब एक्स की तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
नकली अकाउंट चलाने वालों ने दुलकर और परिवार से मांगी माफी
दुलकर के इस बारे में बताने के बाद, उस फर्जी अकाउंट चलाने वाले ने उनसे, उनके परिवार से और उन सभी लोगों से भी माफी मांगी जो उसके पोस्ट से गुमराह हुए थे।
उसका कहना था कि उसने यह अकाउंट सिर्फ एक पैरोडी या फैन पेज के तौर पर बनाया था। हालांकि, उसने माना कि दुलकर के इंस्टाग्राम पोस्ट और कैप्शन साझा करने से लोगों को और ज्यादा गलतफहमी हुई होगी।