दुलकर सलमान को अब नहीं पड़ता नकारात्मक टिप्पणियों से फर्क, बताया खुद को कैसे बदला
क्या है खबर?
अभिनेता दुलकर सलमान ने कहा है कि अब ऑनलाइन आलोचना का उन पर पहले जितना असर नहीं पड़ता है। सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करने के बाद समय के साथ उनका नजरिया बदल गया है। अब वह ऐसी बातों को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। गलाटा प्लस से बातचीत में उन्होंने बताया कि आलोचना को प्रेरणा मानकर ऐसे किरदार चुनते हैं, जो उन्हें अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलने की चुनौती दें।
फर्क
दुलकर को नहीं पड़ता आलोचनाओं का फर्क
दुलकर ने कहा, "मुझे लगता है कि समय के साथ इसका मुझ पर असर कम होता गया है, क्योंकि मुझे समझ आ गया है कि इसके पीछे कोई ठोस तर्क नहीं होता। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि मैं बेहतरीन सिनेमा का हिस्सा बनूं और शानदार किरदार निभाऊं। मुझे नहीं लगता कि एक अभिनेता के तौर पर मैं अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हूं, चाहे मेरी फिल्म अच्छी हो या न हो।"
असर
दुलकर के फैसलों पर पड़ता किस चीज का असर?
दुलकर ने आगे कहा, "फिर भी, मुझे कुछ हद तक नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है और अब मुझे एहसास हो गया है कि हर अभिनेता को इस दौर से गुजरना पड़ता है। अगर कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मैं कोई काम नहीं कर सकता, तो मैं उसे करना चाहता हूं या कम से कम कोशिश जरूर करना चाहता हूं। मेरे फैसलों पर भी इसका असर पड़ा है।"
फिल्म
दुलकर चुनते हैं कैसी फिल्में?
दुलकर कहते हैं, "मैं ऐसी फिल्में और किरदार चुनता हूं, जो मुझे डराते हैं या चुनौती देते हैं और मुझे लगता है कि इससे एक अभिनेता के तौर पर मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है। अब मेरे अंदर पहले जैसी बेचैनी या उलझन नहीं है।"
दुलकर अगली बार पवन सादिनेनी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म 'आकासमलो ओका तारा' में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।