बुडापेस्ट से लौटे 'श्री श्री' के सितारे, दुलकर सलमान-पूजा के 'बम्मा बम्मा' ने मचाया धमाल
मनोरंजन
अभिनेता दुलकर सलमान, पूजा हेगड़े और दीक्षित शेट्टी ने अपनी आने वाली तेलुगू रोमांस ड्रामा फिल्म 'श्री श्री' के कई अहम दृश्य बुडापेस्ट में शूट कर लिए हैं।
फिल्म की टीम अब हैदराबाद लौट आई है। इस विदेशी शेड्यूल के खत्म होते ही फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भी अब पूरी हो चुकी है। रवि नेलाकूडिटी इस फिल्म के जरिए निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
'श्री श्री' ने 'बम्मा बम्मा' गाना किया रिलीज
हाल ही में 'श्री श्री' फिल्म ने अपना पहला लुक जारी किया है। इसके साथ ही, 'बम्मा बम्मा' नाम का गाना भी रिलीज कर दिया गया है।
इस गाने में दुलकर और पूजा पहाड़ों के खूबसूरत नजारों, ट्रेकिंग के रास्तों और रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहे हैं। पूजा के लिए उनकी पिछली हिट फिल्म 'अला वैकुंठपुर्रमुलू' के बाद यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है। फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।