ZEE5 ने की 'सतलुज' की ऑनलाइन लीक के बीच पायरेसी की निंदा, जानें दिलजीत दोसांझ क्या बोले?
मनोरंजन
ZEE5 की नई पंजाबी फिल्म 'सतलुज' 3 जुलाई को रिलीज हुई थी, लेकिन महज 2 दिन बाद ही उसे हटा लिया गया, लेकिन इससे फिल्म की पायरेटेड कॉपियां सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने से नहीं रुकीं।
इस पर ZEE5 ने सभी से पायरेसी का समर्थन न करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं और जो कुछ भी हो सकता है, वो कर रहे हैं।'
दिलजीत दोसांझ ने की 'सतलुज' को साझा करने की अपील
मुख्य अभिनेता दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा कि 'सतलुज' जनता की फिल्म है। उन्होंने खुशी जताई कि प्रशंसकों को यह फिल्म देखने का मौका मिल गया, भले ही कुछ देर के लिए ही सही।
उन्होंने उन लोगों से आग्रह किया जिन्होंने फिल्म डाउनलोड कर ली है कि वे इसे आगे भी साझा करते रहें। वहीं दूसरी तरफ, ZEE5 का कहना है कि वे फिल्म को दर्शकों तक वापस लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।