'धुरंधर' के लिए क्यों चुने गए रणवीर सिंह? निर्माता ज्योति देशपांडे ने बताई असली वजह
निर्माता ज्योति देशपांडे ने फिल्म 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह को चुना है। उन्होंने बताया कि ये फैसला सिर्फ रणवीर की स्टार पावर देखकर नहीं, बल्कि काम के प्रति उनके जबरदस्त समर्पण को देखते हुए लिया गया है। ज्योति देशपांडे के मुताबिक, बहुत महंगे 'तथाकथित सितारों' को लेने से फिल्म का बजट बिगड़ सकता था। ऐसे में उन्होंने रणवीर सिंह पर भरोसा जताया, जिन्हें वे एक बेहतरीन कलाकार मानती हैं, जो हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं।
रणवीर सिंह की तारीफ, 'धुरंधर' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
ज्योति देशपांडे ने फिल्म की कहानी और पटकथा को बेहतर बनाने में 6 महीने से ज्यादा का समय दिया, ताकि बजट का सही इस्तेमाल कर एक शानदार फिल्म बनाई जा सके। 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में साथ काम करने के कारण उन्हें रणवीर सिंह के समर्पण पर पूरा भरोसा था और नतीजा बेहद शानदार रहा। 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त कमाई की, जहां हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंघी के किरदारों में रणवीर के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। अब रणवीर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी मुख्य भूमिका में होंगी।