'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को सेंसर बोर्ड से मिला हरा सिग्नल, बिना काट-छांट दिया ये प्रमाणपत्र
क्या है खबर?
अजय देवगन की सस्पेंस क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। निर्माताओं ने इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया था, जहां इसे बिना काट-छांट के पास प्रमाणपत्र देकर पास कर दिया गया है। आमतौर पर सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म की शुरुआत और इंटरमिशन के दौरान नशा-विरोधी संदेश या विज्ञापन जोड़ने के लिए कहा जाता है, लेकिन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के मामले में यह बदलाव नहीं मांगे गए।
प्रमाणीकरण
U/A 16 प्रमाणपत्र के साथ पास हुई फिल्म
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 28 सितंबर को सेंसर बोर्ड की ओर से 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को U/A 16 प्रमाणपत्र दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म सिर्फ 16 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले दर्शकों के लिए है।
इससे पहले, बोर्ड ने 2022 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी कड़ी 'दृश्यम 2' को भी यही प्रमाणपत्र सौंपा था।
प्रमाणपत्र के मुताबिक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कुल अवधि 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) है।
रिकॉर्ड
इस फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बनी
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अपनी फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बनकर सामने आई है।
इसका पहला भाग 'दृश्यम' (2015) 162 मिनट लंबा था, जबकि 'दृश्यम 2' की अवधि 2 घंटे 22 मिनट थी। अब तीसरी और आखिरी कड़ी 150 मिनट के साथ सिनेमाघरों में आ रही है।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय के अलावा, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी मौजूद हैं। यह 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।