Loading...
'दृश्यम 3': 15 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन-प्रकाश राज, लेकिन बदल गई बाजी
'दृश्यम 3' में फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और प्रकाश राज

'दृश्यम 3': 15 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन-प्रकाश राज, लेकिन बदल गई बाजी

Sep 28, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का आखिरी अध्याय सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का निर्माण पैनाेरमा स्टूडियो द्वारा किया गया है, जिसकी रिलीज को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म में तब्बू और श्रिया सरन समेत कई सितारे अपने-अपने किरदारों में लौटेंगे। जयदीप अहलावत नया चेहरा हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा हैं और उनका सामना दोबारा अजय से होगा।

किरदार

15 साल पुराना 'सिंघम' का आइकॉनिक टकराव

साल 2011 में, रोहित शेट्‌टी की फिल्म 'सिंघम' रिलीज हुई थी, जिसमें अजय (बाजीराव सिंघम) और प्रकाश (जयकांत शिकरे) की ऑन-स्क्रीन दुश्मनी ने इतिहास रच दिया था।

फिल्म में अजय पुलिस की वर्दी में थे, जबकि प्रकाश ने गुंडे का किरदार निभाया था और उनका वो अवतार आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है।

अब 15 साल बाद, यह जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर आमने-सामने आ रही है, जिससे फैंस की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

समीकरण

इस बार पूरी तरह बदल चुकी है बाजी

'दृश्यम 3' में दोनों चेहरे दोबारा आमने-सामने तो होंगे, लेकिन यहां किरदारों का समीकरण बदल चुका है।

इस बार अजय का किरदार 'विजय सलगांवकर' पुलिस की वर्दी में नहीं, बल्कि कानून की नजरों में एक शातिर 'मुजरिम' है जो अपने परिवार को बचाने के लिए सिस्टम से भिड़ रहा है।

वहीं, प्रकाश का किरदार एक तेजतर्रार वकील का होगा, जिसका काम शातिर मुजरिम को बेनकाब करके सलाखों के पीछे भेजने का होगा।

ADVERTISEMENT

फिल्म

जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी की पूरी कहानी 2 और 3 अक्टूबर की तारीखों के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए निर्माताओं ने रिलीज के लिए यही दिन चुना है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग में टिकटों की भारी डिमांड देखी जा रही है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यह पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग कर सकती है।

ADVERTISEMENT