Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने एक हफ्ते बाद तोड़ा 'दृश्यम 2' का रिकॉर्ड, जानिए कुल कमाई
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने एक हफ्ते बाद तोड़ा 'दृश्यम 2' का रिकॉर्ड, जानिए कुल कमाई

Oct 09, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सिनेमाघरों में 62 करोड़ रुपये से शुरुआत करने वाली यह एक्शन-थ्रिलर दुनियाभर में 400 करोड़ के क्लब में रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, घरेलू स्तर पर इस फ्रेंचाइजी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं, अजय की इस फिल्म ने मूल फिल्म मोहनलाल अभिनीत 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए देखें 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की ताजा कमाई।

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय की फिल्म

सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के 7वें दिन 13 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इससे पहले, फिल्म ने 6वें दिन 15.50 करोड़, 5वें दिन 19.50 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ और वीकेंड से 176.5 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशों में फिल्म ने 7वें दिन 4 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 89 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिकॉर्ड

'दृश्यम 2' का लाइफटाइम कलेक्शन चकनाचूर

अजय की फिल्म ने 245.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ, 2022 में आई 'दृश्यम 2' के 239.67 करोड़ रुपये के लाइफटाइम भारतीय नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

इसी के साथ, यह इस फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा, मोहनलाल अभिनीत 'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन (237.60 करोड़) पीछे छूट गया है।

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन और प्रकाश झा भी हैं।

ADVERTISEMENT