बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', 5वें दिन किया बंपर कारोबार
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के बाद, अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने आखिरकार 200 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अपनी रिलीज के 5 दिन पूरे कर चुकी है और आगे की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में हर दिन आंकड़ों में गिरावट आई है, लेकिन इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ा। आइए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई।
कमाई
'दृश्यम 3' के 5 दिनों का रिपोर्ट कार्ड
सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसने चौथे दिन 21 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और पहले दिन 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिससे घरेलू स्तर पर कुल नेट कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने 5वें दिन 9.50 करोड़ कमाते हुए कुल 81.50 करोड़ जुटा लिए हैं। इससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये हो गया है।
लक्ष्य
अपने रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में अजय
'दृश्यम 3' के साथ अजय ने अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म दी है, जिसने 62 करोड़ की नेट कमाई के साथ 'सिंघम अगेन' (43.50 करोड़) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
अब उनका अगला लक्ष्य इसके लाइफटाइम कलेक्शन (करीब 268.35 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। वहीं, सबसे बड़ा लक्ष्य 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की कमाई (279.59 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 3' में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन और प्रकाश झा समेत सितारे हैं।