Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार फिल्म
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार फिल्म

Sep 30, 2026
02:35 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अपनी रिलीज से सिर्फ 2 दिन दूर है। इससे पहले यह एक्शन थ्रिलर अपनी एडवांस बुकिंग में दमदार प्रदर्शन कर रही है और निर्माताओं की उम्मीदों को लगातार बढ़ा रही है। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 48 घंटे के अंदर इसने 24.91 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 40 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ले सकती है।

एडवांस बुकिंग

'दृश्यम: द कंक्लूजन' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग

फिल्म ने अपनी रिलीज के 4 दिनों (वीकेंड) के लिए पहले से ही 17.73 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। इनमें ब्लॉक सीटों को शामिल नहीं किया गया है।

इस कुल कमाई में से 13.04 करोड़ की टिकटें सिर्फ पहले दिन, यानी 2 अक्टूबर (शुक्रवार) के लिए बिकी हैं। यह इस फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा बुकिंग रिकॉर्ड है।

सबसे आगे दिल्ली-NCR है, जहां पहले दिन के लिए 3.05 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

रिकॉर्ड

अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

2015 में आई इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'दृश्यम' ने 5.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि 'दृश्यम 2' (2022) ने 15.38 करोड़ रुपये कमाए थे।

अब 'दृश्यम 3' की बारी है, जिससे पहले दिन 40 करोड़ रुपये के ऊपर की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित, फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश झा भी इसका हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENT