एडवांस बुकिंग में 'दृश्यम 3' का महा-तांडव, पहले ही दिन 50 करोड़ से ओपनिंग की उम्मीद
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की रिलीज में सिर्फ कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित यह एक्शन-थ्रिलर एडवांस बुकिंग में तूफान मचा रही है और पहले ही दिन लगभग 50 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलने की तैयारी में है। फिल्म को लेकर दर्शकों पर जो खुमार छाया है उसका सीधा असर टिकटों की एडवांस बिक्री में दिख रहा है। 'धुरंधर 2' के बाद, फिल्म 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है।
एडवांस बुकिंग
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग पर एक नजर
'दृश्यम 3' ने गुरुवार सुबह 10 बजे तक एडवांस बुकिंग से 19.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्ज कर लिया। इसमें रिलीज के पहले दिन के लिए 12,000 से ज्यादा शो में 5.35 लाख रुपये से ज्यादा टिकट बिके थे।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ब्लॉक सीटों के साथ कुल 36.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विदेशों में इसने प्री-सेल्स से 3 करोड़ से ज्यादा कमाए और वीकेंड की कुल कमाई 5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।
उम्मीद
पहले दिन 50 करोड़ से शुरुआत करने की उम्मीद
अजय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से पहले ही अच्छी खासी बढ़त बना ली है। बुकिंग अभी भी खुली है, तो आखिरी समय के टिकटों की बिक्री होना बाकी है।
अब 'दृश्यम 3' के पास अपनी मजबूत प्री-रिलीज की बदौलत 50 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने का पूरा मौका है।
पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित यह 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसमें जयदीप अहलावत और प्रकाश झा भी हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।