बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ का डंका बजाने वाली 'दृश्यम 3' अब इस OTT पर आएगी
मलयालम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म 18 जून, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
बता दें, ये फिल्म 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 125.24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।
हालांकि, तीसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हो गई थी। अगर आप इसे बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, या मोहनलाल को एक बार फिर एक्शन में देखना चाहते हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है।
पुलिस जांच के बीच जॉर्जकुट्टी करता है परिवार की सुरक्षा
यह कहानी 'दृश्यम 2' के साढ़े 4 साल बाद शुरू होती है। इस बार फिर जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) को अपने परिवार के गहरे राजों के चलते पुलिस जांच का सामना करना पड़ता है।
एक बार फिर दांव पर बहुत कुछ है, क्योंकि वह अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है।
फिल्म में मीना (रानी जॉर्ज), अंसीबा हसन (अंजू जॉर्ज) और एस्थर अनिल (अन्नू जॉर्ज) जैसे कलाकार भी लौट रहे हैं।
यही वजह है कि यह फिल्म पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।