LOADING...
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' मोहनलाल की फिल्म की कॉपी होगी? निर्देशक ने तोड़ा भ्रम
'दृश्यम 3' के साथ इस साल आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' मोहनलाल की फिल्म की कॉपी होगी? निर्देशक ने तोड़ा भ्रम

May 12, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल आधिकारिक ऐलान में बताया गया था कि फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' मई, 2026 में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। कई लोगों के मन में दोनों फिल्मों की कहानी को लेकर काफी भ्रम है। सवाल हैं कि क्या दोनों की कहानी एक होगी। अब निर्माताओं ने इस भ्रम को दूर किया है।

स्पष्टता

हिंदी संस्करण 'दृश्यम 3' की कहानी पर निर्माताओं ने दी स्पष्टता

पिंकविला से बातचीत में, हिंदी संस्करण 'दृश्यम 3' के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया कि यह मलयालम संस्करण से अलग होगा। उन्होंने कहा, "मलयालम फिल्म 'दृश्यम' में लोग जो देख रहे हैं, वह हिंदी से बिल्कुल अलग है। हिंदी दर्शकों के लिए मैंने एक बिल्कुल अलग ट्रैक तैयार किया है जो यहां खूब जमेगा। मलयालम संस्करण पारिवारिक ड्रामा पर अधिक केंद्रित है, जबकि हिंदी संस्करण पारिवारिक थ्रिलर की ओर अधिक झुकाव रखेगा।"

शूटिंग

फिल्म की शूटिंग हो चुकी पूरी

निर्देशक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ पैचवर्क पर काम चल रहा है और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, तब दर्शक देख सकेंगे कि हिंदी और मलयालम संस्करण की दुनिया कितनी अलग है। 'दृश्यम' की पहली किस्त 2015 में आई थी, जबकि दूसरी कड़ी 2022 में आई जिसमें अजय और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे।

Advertisement