'दृश्यम 3' के नए पोस्टर में दिखा जॉर्जकुट्टी का डर, फिल्म को मिली सेंसर बोर्ड से मंजूरी
'दृश्यम 3' के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में मोहनलाल के चेहरे पर गहरा तनाव साफ देखा जा सकता है, जो फिल्म में आने वाले जबरदस्त सस्पेंस की ओर इशारा कर रहा है। जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद अब फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।
'दृश्यम 3' के टीजर में दिखा जॉर्जकुट्टी का खौफ
'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें पिछली फिल्मों की यादें ताजा की गई हैं। इस बार कहानी में जॉर्जकुट्टी के साथ-साथ पुलिस का पक्ष भी मजबूती से दिखाया गया है। टीजर में मोहनलाल का किरदार डरते हुए कहता है, "मैंने बिना सोचे-समझे काम किया... अब मैं डरा हुआ हूं, मुझे नहीं पता कि मुझ पर किसकी नजर है!" वहीं एक पुलिस अफसर इस केस को "हमेशा के लिए खुला रहने वाला रहस्य" बताता है। साफ है कि 'दृश्यम 3' में जॉर्जकुट्टी की उलझी जिंदगी के कई नए और गहरे राज खुलने वाले हैं।