Page Loader
दृष्टि धामी बनीं मां, शादी के 9 साल बाद दिया बेटी को जन्म 
शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@dhamidrashti)

दृष्टि धामी बनीं मां, शादी के 9 साल बाद दिया बेटी को जन्म 

Oct 23, 2024
09:07 am

क्या है खबर?

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने बीते दिन यानी 22 अक्टूबर को मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। अब दृष्टि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो साझा कर प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'सीधे स्वर्ग से हमारे दिलों में...एक बिल्कुल नया जीवन, एक बिल्कुल नई शुरुआत। 22.10.2024। माता-पिता बहुत खुश हैं।'

दृष्टि 

दृष्टि ने 2015 में नीरज से की थी शादी 

दृष्टि ने साल 2015 में व्यवसायी नीरज खेमका से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूजे को डेट किया था। अब शादी के 9 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं। दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'दिल मिल गए' (2007) के जरिए की थी। वह ने 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून', 'गीत- हुई सबसे पराई', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' और 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे टीवी शो में काम किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो