Loading...
'डॉ हसन' का ट्रेलर: अनोखे अंदाज में मेडिकल रहस्य सुलझाते दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डायलॉग हैं दमदार

'डॉ हसन' का ट्रेलर: अनोखे अंदाज में मेडिकल रहस्य सुलझाते दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डायलॉग हैं दमदार

Nov 26, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही अपनी वेब सीरीज 'डॉ हसन' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इसका ऐलान किया था और अब सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है, जबकि बनिजय एशिया निर्माता है। यह मशहूर अमेरिकी मेडिकल ड्रामा 'हाउस' का हिंदी रूपांतरण है, जिसमें नवाजुद्दीन एक जीनियस लेकिन अड़ियल डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ दीया मिर्जा भी मुख्य किरदार में शामिल हैं।

ट्रेलर

ट्रेलर में दिखा नवाजुद्दीन का बेबाक अंदाज

'डॉ हसन' की कहानी एक जीनियस, सनकी और बेबाक डॉक्टर इमरान हसन (नवाजुद्दीन) के इर्द-गिर्द घूमती है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जब हर मेडिकल जांच फेल हो जाती है, तो इमरान अपने अनोखे और नियम तोड़ने वाले तरीकों से पेचीदा रहस्य सुलझाता है। उसकी अपनी क्लासमेट डॉ पलक (दीया) के साथ नोकझोंक भी चलती रहती है।

हमेशा की तरह नवाजुद्दीन अपने अभिनय और डायलॉग से दिल जीतते दिखते हैं।

इसका प्रीमियर 11 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT