NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये हिंदी फिल्में और वेब सीरीज
    मनोरंजन

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये हिंदी फिल्में और वेब सीरीज

    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये हिंदी फिल्में और वेब सीरीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 14, 2022, 02:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये हिंदी फिल्में और वेब सीरीज
    वीकेंड में देखिए ये हिंदी फिल्में और वेब सीरीज

    आज के दौर में दर्शकों के पास विकल्पों की कमी नहीं है। इस महीने OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में कई अहम फिल्में और वेब सीरीज आई हैं। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में आने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुई हैं। अगर आप इस वीकेंड में कुछ देखने की योजना बना रहे हैं, तो आप निराश नहीं होंगे। आइए उन हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज पर नजर डालते हैं, जिसे इस वीकेंड में देखा जा सकता है।

    दोबारा

    अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' 15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। थिएट्रिकल रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद फिल्म OTT पर आएगी। फिल्म 19 अगस्त को बड़े पर्दे पर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपना परचम नहीं फहरा पाई। अनुराग कश्यप ने इसका निर्देशन किया है, जबकि एकता कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 'दोबारा' स्पैनिश ड्रामा फिल्म 'मिराज' से प्रेरित है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

    डॉक्टर जी

    आज ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह आयुष्मान के मिजाज की एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इसमें उनके साथ पर्दे पर रकुल प्रीत सिंह नजर आई हैं। फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर की भूमिका में दिखे हैं। शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जबकि इसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

    कोड नेम: तिरंगा

    'कोड नेम: तिरंगा' देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है, जिसे इस वीकेंड में देखा जा सकता है। यह फिल्म आज ही बड़े पर्दे पर आई है। इसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में दिखी हैं। फिल्म से परिणीति के लुक को सराहा गया था। फिल्म में अभिनेता हार्डी संधू भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म एक जासूसी की कहानी है, जो देश के मिशन को पूरा करने पर आधारित है।

    'कांतारा' का हिंदी वर्जन

    ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन आज सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। ऑरिजनल फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। यह IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनने का खिताब अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते दिखे हैं। 'कांतारा' मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है।

    मिसमैच्ड सीजन 2

    'मिसमैच्ड सीजन 2' आज (14 अक्टूबर) नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुई है। फिर इस सीरीज में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली नजर आ रहे हैं। इसका पहला सीजन नवंबर, 2020 में रिलीज हुआ था। पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो को लेकर रोहित ने कहा था, "इसके पहले सीजन की शूटिंग मजेदार थी, लेकिन दूसरे सीजन की शूटिंग मेरे लिए ज्यादा सार्थक थी। इस दौरान मुझे पता था कि दर्शक इस शो को कितना चाहते हैं।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट फिल्में
    OTT प्लेटफॉर्म
    दोबारा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली: आश्रम-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के काम में देरी, कुछ दिन और जाम में फसेंगे वाहन दिल्ली
    पिज्जा दिवस: घर पर बनाएं ये 5 तरह के पिज्जा, आसान है रेसिपी खान-पान
    'द रोमांटिक्स' का इन तीन शहरों में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए कब रिलीज होगी नेटफ्लिक्स
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  राज कपूर
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    जाह्नवी कपूर ने जताया दुख, कहा- बुरा लगता है जब नेपोटिज्म का आरोप लगता है जाह्नवी कपूर
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    OTT प्लेटफॉर्म

    वैलेंटाइन वीक पर OTT और सिनेमाघरों में उठाएं इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ शाहिद कपूर
    'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' अब तक OTT पर क्यों नहीं आईं? जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    'थुनिवु' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में हुई रिलीज नेटफ्लिक्स
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' के लिए करना होगा इंतजार, नहीं मिल रहा कोई OTT प्लेटफॉर्म सोनम कपूर

    दोबारा फिल्म

    अक्टूबर में OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज बॉलीवुड समाचार
    15 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी तापसी पन्नू की 'दोबारा' नेटफ्लिक्स
    'दोबारा' रिव्यू: टाइम ट्रैवल, पैरलल वर्ल्ड और मर्डर मिस्ट्री का रोमांचक रोलर कोस्टर है फिल्म अनुराग कश्यप
    रिलीज हुआ तापसी की 'दोबारा' का ट्रेलर, फिर दिखा अनुराग कश्यप का थ्रिल बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023