NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? 'क्वीन' के लिए पहली पसंद थीं करीना कपूर
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? 'क्वीन' के लिए पहली पसंद थीं करीना कपूर
    'क्वीन' के लिए पहली पसंद थीं करीना कपूर

    क्या आप जानते हैं? 'क्वीन' के लिए पहली पसंद थीं करीना कपूर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 09, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    2014 में रिलीज हुई निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज के सात साल पूरे किए हैं।

    इस फिल्म ने कंगना रनौत के करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। फिल्म ने उन्हें एक नायिका के रूप में निखारा।

    हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए करीना कपूर मेकर्स की पहली पसंद थीं।

    रिपोर्ट

    करीना ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

    इंडिया टुडे के मुताबिक, 'क्वीन' के लिए कंगना नहीं, बल्कि करीना मेकर्स की पहली पसंद थीं। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था।

    रिपोर्ट की मानें तो करीना ने 'कल हो ना हो', 'कहो ना प्यार है', 'गोलियों की रासलीला - राम लीला', 'हम दिल दे चुके सनम', 'क्वीन' और 'ब्लैक' जैसी फिल्में रिजेक्ट की हैं।

    जब उनसे इन फिल्मों को रिजेक्ट करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने 'क्वीन' को लेकर खुलासा किया।

    बयान

    करीना को नहीं है ऑफर रिजेक्ट करने का पछतावा

    करीना ने कहा था, "इस सूची में केवल दो फिल्में हैं जो सही हैं, बाकी सभी गलत हैं। मुझे 'क्वीन' की पेशकश की गई थी।"

    जन उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इन प्रस्तावों को ठुकराने का अफसोस है, तब उन्होंने कहा था, "मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। मैं केवल आगे बढ़ती हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है।"

    करीना को फिल्म में रानी की भूमिका ऑफर की गई थी, जिसे बाद में कंगना ने निभाया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    करीना ने भले ही 'क्वीन' का ऑफर ठुकरा दिया हो, लेकिन बाद में उन्हें विकास बहल के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में वह नजर आई थीं। इस फिल्म को विकास ने को-प्रोड्यूस किया था।

    पुरस्कार

    'क्वीन' के लिए कंगना ने जीता था सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

    'क्वीन' ने कंगना के करियर में पंख लगा दिए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए हर कोई तारीफ कर रहा था। फिल्म के लिए कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

    फिल्म में कंगना के अलावा लिसा हेडन और राजकुमार राव जैसे कलाकार नजर आए थे। इसमें राजकुमार कंगना के अपोजिट भूमिका में दिखे थे।

    फिल्म को IMDb पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसे 8.2 रेटिंग्स दिया गया है।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं करीना की आने वाली फिल्में

    करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की हिन्दी रीमेक है, जिसमें करीना के साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं।

    करीना निर्माता करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

    एकता कपूर के साथ करीना एक फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाल रही हैं। प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में भी वह नजर आ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    कंगना रनौत
    करीना कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली-भुवनेश्वर की एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान में एसी खराब; यात्रियों ने कपड़े उतारे, बीमार हुए एयर इंडिया
    भाजपा ने दिल्ली में बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित भाजपा समाचार
    दूसरी जनरेशन होंडा अमेज का VX वेरिएंट बंद, जानिए अब क्या बचे विकल्प  होंडा
    कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की रिलीज तारीख से उठ गया पर्दा कपिल शर्मा

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन और उनके बच्चों ने नए घर में किया प्रवेश मुंबई
    कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द बनेंगे माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी हॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन को पहली फिल्म मिलने में लग गए थे दो साल, अभिनेता का खुलासा अमिताभ बच्चन

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत की 'थलाइवी' सेंसर बोर्ड से 'U' सर्टिफिकेट के साथ हुई पास नेटफ्लिक्स
    सिनेमाघरों ने 'थलाइवी' को रिलीज करने से किया इनकार, कंगना ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    कंगना ने देखी 'थलाइवी', बताई अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या इस एक्शन फिल्म के लिए साथ आएंगे अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल? बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    कोरोना के चलते पति को खोने वाली विधवाओं की मदद के लिए करीना ने की पहल इंस्टाग्राम
    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव मुंबई
    बिना ऑडिशन के कोई फिल्म नहीं मिली, स्टार किड्स के साथ ऐसा नहीं होता- मल्लिका शेरावत बॉलीवुड समाचार
    केवी विजयेंद्र की फिल्म 'सीता' में रावण बनेंगे रणवीर सिंह, सीता की भूमिका निभाएंगी करीना बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    कंगना की फिल्म 'धाकड़' की नई रिलीज डेट जारी, 'मेजर' से होगी टक्कर बॉलीवुड समाचार
    क्या अमिताभ की बिगड़ गई तबीयत? अभिनेता के ट्वीट से फैंस हुए चिंतित ट्विटर
    दिनेश विजान की फिल्म में नजर आ सकती हैं वामिका गब्बी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका को 18 साल की उम्र में मिली थी ब्रेस्ट इम्प्लांट की सलाह, अभिनेत्री का खुलासा दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025