NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता
    प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता

    क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 09, 2022
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    लारा दत्ता को हाल में अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' में देखा गया था। फिल्म में जिस खूबसूरती से उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

    एक्टिंग के अलावा वह बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं।

    क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही लारा को हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिल गया था। प्रियंका चोपड़ा से पहले उन्हें 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में काम करने का प्रस्ताव मिला था।

    रिपोर्ट

    मां की बीमारी के कारण लारा ने ठुकराया था ऑफर

    हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारा ने बताया कि उन्हें 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में काम करने का ऑफर मिला था। हालांकि, उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

    लारा ने बताया, "यह मेरे लिए मुश्किल समय था। मैंने बॉलीवुड में शुरुआत भी नहीं की थी, लेकिन मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट थी कि मुझे जीवन में क्या चाहिए। मुझे बस उस समय अपनी मां के साथ रहना था, क्योंकि वह बेहद अस्वस्थ थीं।"

    रिजेक्ट

    'मैट्रिक्स रिलोडेड' के ऑफर को लारा ने किया था रिजेक्ट

    लारा ने बताया कि उन्होंने कुछ भी नहीं सोचा और भारत वापस आ गईं। उन्हें मन में यह भी ख्याल नहीं आया कि उनके पास बॉलीवुड में काम करने का मौका होगा।

    उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए हॉलीवुड में बड़ा अवसर छोड़ दिया था। 'मैट्रिक्स' एक साइंस फिक्शन सीरीज है। इसका पहला हिस्सा 'द मैट्रिक्स' 1999 में रिलीज हुआ था।

    इसके बाद 2003 में 'मैट्रिक्स रिलोडेड' रिलीज हुआ था। इसी फिल्म के लिए लारा को ऑफर मिला था।

    चौथा पार्ट

    'मैट्रिक्स' के चौथे पार्ट में नजर आईं प्रियंका

    नवंबर, 2003 में 'द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन' रिलीज किया गया था। 'मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' इस सीरीज का चौथा पार्ट है। इसमें प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।

    फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 18 दिसंबर को सैन फ्रैंसिस्कों में हुआ। इसके बाद फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें प्रियंका ने सती की भूमिका निभाई है।

    इस फिल्म को लाना वाचावोस्की ने निर्देशित किया है। सीरीज के बाकी तीन भागों का निर्देशन लाना ने लीली वाचावोस्की के साथ किया था।

    करियर

    लारा ने फिल्म 'अंदाज' से रखा था बॉलीवुड में कदम

    लारा को 2000 में मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया था। मिस यूनिवर्स बनने के बाद ही लारा को 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी का ऑफर मिला था।

    इसके बाद उन्होंने 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'काल', 'भागम भाग', 'पार्टनर' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का तड़का लगाया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    फिल्मों के अलावा अभिनेत्री लारा को कई टीवी सीरीज में देखा गया है। वह हाल में 'कौन बनेगा शिखरवती' और 'हिक्कप्स और हुकअप्स' जैसी सीरीज में नजर आई हैं। दोनों ही सीरीज को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    प्रियंका चोपड़ा
    लारा दत्ता
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया जल्द बनेंगे माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? मिया खलीफा ने कराई है नाक और ब्रेस्ट की सर्जरी हॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन को पहली फिल्म मिलने में लग गए थे दो साल, अभिनेता का खुलासा अमिताभ बच्चन
    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल? इंस्टाग्राम

    प्रियंका चोपड़ा

    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद मुंबई
    कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा मुंबई
    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका

    लारा दत्ता

    अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए इंदिरा गांधी बनने जा रही हैं लारा दत्ता! अक्षय कुमार
    इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अक्षय कुमार के साथ किया था बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू अक्षय कुमार
    क्रिकेट के ऊपर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें भारतीय क्रिकेट टीम
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' इस साल 28 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज मुंबई

    लेटेस्ट फिल्में

    18 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी 'गर्व' फेम आकांक्षा मल्होत्रा बॉलीवुड समाचार
    'दृश्यम 2' में अजय देवगन और तब्बू के साथ दिखेंगे अक्षय खन्ना तब्बू
    तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025