NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट
    अगली खबर
    ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट
    अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए मिली गाली, तो छोड़ दी सिगरेट

    ....जब अरुण गोविल को धूम्रपान के लिए पड़ी गालियां, तो छोड़ दी सिगरेट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 12, 2022
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    पौराणिक कथा पर आधारित रामानंद सागर की सीरियल 'रामायण' ने धूम मचा दी थी। यहां तक कि इस सीरियल के सितारों को लोग असल में भगवान मानने लगे थे।

    अभिनेता अरुण गोविल ने 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था। अधिकांश लोग उन्हें भी भगवान मानने लगे थे।

    लेकिन क्या आपको पता है कि अरुण को घूम्रपान के लिए गाली सुननी पड़ी।

    आज (12 जनवरी) वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए पूरा वाक्या।

    खुलासा

    2020 में 'द कपिल शर्मा शो' में अरुण ने किया खुलासा

    2020 में 'द कपिल शर्मा शो' में अरुण ने ऐसा किस्सा सुनाया, जिसपर अधिकांश लोगों को यकीन नहीं हो रहा था।

    इस शो के दौरान अरुण ने बताया था कि उन्हें एक बार इसलिए डांट सुनने को मिली, क्योंकि किसी व्यक्ति ने उन्हें धूम्रपान करते हुए देख लिया था।

    उन्होंने बताया कि यह घटना भानुमति के साथ एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह एक पौराणिक फिल्म थी, जिसमें वह बालाजी तिरुपति की भूमिका निभा रहे थे।

    बयान

    हाव-भाव से समझ आया कि वह शख्स गाली दे रहा है- अरुण

    यह वह दौर था, जब अरुण को धूम्रपान की लत थी। एक बार दोपहर के भोजन के बाद उन्होंने एकांत में सिगरेट जलाई।

    अरुण ने कहा था, "मैं सेट पर एक पर्दे के पीछे छिप गया, और तभी एक सज्जन वहां आए और उन्होंने मेरी तरफ देखा। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने अपनी भाषा में क्या कहा था, लेकिन मैं उनके हाव-भाव से समझ सकता था कि वह मुझे गाली दे रहे थे और वह मुझसे बहुत परेशान थे।"

    वाक्या

    "हम आपको भगवान मानते हैं और आप सिगरेट पी रहे"

    अरुण भले ही उस व्यक्ति की भाषा नहीं समझ पाए, लेकिन उन्हें अंदेशा हो गया कि वह शख्स उन्हें गालियां दे रहा था। इसके बाद उन्होंने किसी व्यक्ति को बुलाया और फिर उसे अनुवाद करने के लिए कहा।

    अनुवाद करते हुए उस व्यक्ति ने अरुण को बताया, "उन्होंने जवाब दिया कि हम आपको भगवान मानते हैं और आप यहां सिगरेट पी रहे हैं।"

    अरुण ने बताया था कि इस घटना के बाद उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया।

    धूम्रपान

    'रामायण' की शूटिंग के दौरान भी बहुत सिगरेट पीते थे अरुण

    समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में अरुण ने कहा था, "लोग मुझे अरुण गोविल नहीं कहते हैं, वे मुझे राम कहते हैं और यह एक बड़ी बात है।"

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल 'रामायण' की शूटिंग के दौरान भी वह बहुत सिगरेट पीते थे।

    इस बात में कोई दोराय नहीं है कि राम के किरदार में अरुण लोगों के दिलों पर छा गए थे। राम के किरदार के लिए वह आज भी दर्शकों की पहली पसंद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    अरुण गोविल

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा? बॉलीवुड समाचार
    बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हुआ था ब्रेकअप? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान से शादी करने आई थीं सोमी अली, अभिनेता ने यह कहकर तोड़ दिया था दिल सलमान खान
    इरफान की जयंती पर पत्नी सुतापा ने बताईं भावुक कर देने वालीं बातें इरफान खान
    शादी के नौ साल बाद आमिर अली और संजीदा शेख का हुआ तलाक टीवी जगत की खबरें
    नेटफ्लिक्स पर आई आयुष्मान और वाणी की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' नेटफ्लिक्स

    जन्मदिन विशेष

    सचिन को रणजी में शून्य पर आउट करने वाले इकलौते भारतीय हैं भुवनेश्वर, जानिए उनके रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार
    वनडे में सबसे तेज शतक लगा चुके हैं डिविलियर्स, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025