LOADING...
'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर जारी, दमदार है सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री

'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर जारी, दमदार है सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री

Feb 04, 2026
02:51 pm

क्या है खबर?

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की आगामी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर जारी हो गया है। भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है, जिन्हें श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के जरिए निर्माता पुराने और नए ख्यालातों के बीच पनपे प्यार की रूमानी कहानी लेकर आए हैं, जिसका ट्रेलर लोगों को उत्साहित कर रहा है।

ट्रेलर

शब्दों के फेर में फंसे सिद्धांत, मृणाल का दिलचस्प अंदाज

'दो दीवाने सहर में' ट्रेलर के साथ कैप्शन दिया गया, 'हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी खूबसूरत भी होती है!' ट्रेलर में मृणाल को एक आजाद ख्याल वाली लड़की के किरदार में दिखाया गया है। वहीं सिद्धांत सीधे-साधे पुराने ख्यालों वाले लड़के के किरदार में हैं, जो 'स' और 'श' में अंतर नहीं जानता। एकतरफा ना से शुरू होने वाली कहानी दिलचस्प मोड़ पर ले जाती है, जो फिल्म देखने के लिए लोगों को मजबूर करेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर

Advertisement