LOADING...
फिल्म 'पेड्‌डी' से दिव्येंदु की आई पहली झलक, खलनायक बनकर मचाएंगे तहलका
फिल्म 'पेड्‌डी' से दिव्येंदु की पहली झलक जारी

फिल्म 'पेड्‌डी' से दिव्येंदु की आई पहली झलक, खलनायक बनकर मचाएंगे तहलका

May 15, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। 'गेम चेंजर' (2025) के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद लोग उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। इसके अलावा एक और बॉलीवुड अभिनेता हैं] जो 'पेड्‌डी' में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह वेब सीरीज 'मिर्जापुर' वाले दिव्येंदु हैं, जिनकी फिल्म से पहली झलक आ गई है।

पोस्टर

'पेड्‌डी' में इस किरदार को निभाते दिखेंगे दिव्येंदु

पोस्टर में दिव्येंदु को 'रामबुज्जी' के किरदार में पेश किया गया है। फिल्म में उन्हें ग्रामीण आंध्र प्रदेश की क्रिकेट से भरी दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखने वाले एक निर्मम खलनायक के रूप में देखा जाएगा। पोस्टर में उनका जोशीला और तीव्र लुक देखने को मिला है, जो कहानी में एक रोमांचक, प्रतिद्वंदी और गंभीर टकराव हाेने का संकेत देता है। फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा, जबकि ये 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए दिव्येंदु की पहली झलक

Advertisement