
शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया? जानिए कारण
क्या है खबर?
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मौजूदा वक्त में अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
पिछले दिनों खबर आई थी कि दिव्यांका शादी के 9 साल बाद पति और अभिनेता विवेक दहिया से तलाक ले रही हैं। उनके अलगाव की खबरों ने सबको चौंका दिया है।
आखिरकार अब विवेक ने दिव्यांका से तलाक की खबरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।
बयान
हम दोनों इसका आनंद ले रहे हैं- विवेक
विवेक हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्यांका संग तलाक की खबरों को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा, "हम इसका आनंद ले रहे हैं। दिव्यांका और मैं खबरों पर हंस रहे थे। हम आइसक्रीम खा रहे थे। हमने सोचा और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं भी वीडियो बनाता हूं। मुझे पता है कि क्लिकबेट कैसे काम करता है, लेकिन हमें इस तरह के झूठे दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।"
शादी
कब हुई थी दिव्यांका और विवेक की शादी?
बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई, 2016 को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।
दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ीं और दिव्यांका और विवेक एक-दूजे से प्यार करने लगे।
साल 2017 में इस जोड़े ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में भाग लिया था, जहां दोनों विजेता बनकर उभरे।