Loading...
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के करियर को लेकर हुईं भावुक, बोलीं- मैं ही रुकावट हूं
दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के करियर पर जताई चिंता

दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के करियर को लेकर हुईं भावुक, बोलीं- मैं ही रुकावट हूं

लेखन सयाली
Nov 21, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

टीवी जगत की जानी-मानी जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 'पति पत्नी और पंगा: जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आ रहे हैं। इस रियलिटी शो के सेट पर विवेक के करियर के बारे में बात करते हुए दिव्यंका की आखें नम हो गईं। अभिनेत्री ने इस बारे में चिंता जताई कि एक अभिनेता के तौर पर विवेक को हमेशा वो पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार हैं। उनके हिसाब से वो अपने पति के करियर में एक रुकावट हैं।

दिव्यांका

आप बहुत कुछ पाने के हकदार हो- दिव्यांका

अपने पति से बात करते हुए दिव्यांका भावुक हो गईं और बोलीं, "मुझे लगता है कि मैं आपकी जिंदगी में एक रुकावट हूं। आपका डांस बहुत बढ़िया है, आपकी एक्टिंग बेहतरीन है। आप बहुत कुछ पाने के हकदार हो। जब से मैं आपके साथ हूं, आप सिर्फ यही सुनते हो कि ये दिव्यांका का पति है। कब बंद करेंगे लोग ये सब?"

इस पर विवेक ने जवाब दिया कि उन्हें दिव्यांका का पति होने पर गर्व है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT