दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बताए अपने जुड़वा बच्चों के नाम, जानिए क्या रखा
क्या है खबर?
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने इस साल 26 मई को अपने जुड़वा बच्चों (2 बेटों) का स्वागत किया था। पिछले कुछ महीनों से, इस जोड़े ने अपने जुड़वा बच्चों की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन दिनों दिव्यांका और विवेक रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में दोनों अपने बच्चे लेकर पहुंचे और उनके नाम का खुलासा किया।
नाम
दिव्यांका और विवेक ने जुड़वा बच्चों के नाम बताए
शो के दौरान, दिव्यांका और विवेक ने बताया कि उन्होंने बच्चों को 'दैविक और वैदिक' नाम दिया है।
विवेक ने बताया कि पहले दोनों को T1 और T2 के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा, "जब वे पैदा हुए, तो उनके पैर पर ट्विन 1 और ट्विन 2 लिखा होता था। डॉक्टर हमेशा पूछते थे कि ट्विन 1 और ट्विन 2 कौन है। एक दिन मैंने कहा, 'बस उन्हें T1 और T2 कहो'। हमारे परिवार को यह पसंद आया।"
मतलब
दैविक और वैदिक का क्या है मतलब?
दिव्यांका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में जुड़वा बच्चों के नाम का मतलब बताया।
उन्होंने कहा, "दैविक का मतलब है गॉडली। जो भगवान को प्यार करता है। दैविक बहुत शांत है, वह हमेशा मुस्कुराता रहता है।" वहीं, वैदिक का मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जो खुद को दोगुनी तेजी से ठीक कर सके और अपनी मौजूदगी से दूसरों को भी ठीक कर सके।
बता दें, दिव्यांका और विवेक ने 2016 में शादी की थी।