Loading...
'आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट' का मजेदार ट्रेलर जारी, बचपन की यादें ताजा करने लौटी तिकड़ी

'आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट' का मजेदार ट्रेलर जारी, बचपन की यादें ताजा करने लौटी तिकड़ी

Nov 20, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

एनिमेशन की दुनिया में लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'आइस एज' फिर बचपन की यादें ताजा करने आ रही है। 20th सेंचुरी स्टूडियोज और डिज्नी ने मिलकर इस फ्रेंचाइजी की 6वीं फिल्म 'आइस एज: बॉइलिंग पॉइंट' का धमाकेदार ट्रेलर हिंदी में जारी कर दिया है। इसी के साथ मैनी, सिड और डिएगो की यादगार तिकड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन जॉन सी डॉनकिन ने किया है, जबकि लोरी फोर्टे इसकी निर्माता हैं।

ट्रेलर

डायनासोर की दुनिया में दिखा नया कारनामा 

मशहूर पॉप बैंड 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के गाने 'एवरीबडी (बैकस्ट्रीट्स बैक)' की धुन पर आधारित फिल्म का ट्रेलर सीधा डायनासोर और उबलते लावा से भरी 'लॉस्ट वर्ल्ड' की खतरनाक दुनिया में ले जाता है।

इस बार मैनी, सिड और डिएगो के सामने विलुप्त हो रही प्रजाति के डायनासोर के अंडे बचाने और उसे ज्वालामुखी की चोटी पर बने सुरक्षित घोंसले तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

उनके इस सफर में जोखिम के साथ-साथ कई दिलचस्प और मजेदार पल भी सामने आते हैं।

रिलीज

11 साल बाद सिनेमाघरों में लौट रही फ्रेंचाइजी

साल 2011 में रिलीज 'आइस एज: कोलिजन कोर्स' के लंबे इंतजार के बाद, 'आइस एज' की कोई मुख्य फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

इसके जरिए 'मैनी' के रूप में रे रोमानो, 'सिड' के रूप में जॉन लेगुइजामो, 'डिएगो' के रूप में डेनिस लेरी, 'एली' के रूप में क्वीन लतीफा और 'बक' के रूप में साइमन पेग की आवाजें फिर सुनाई देंगी।

फिल्म 5 फरवरी, 2027 को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में रिलीज के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT