Page Loader
सलमान खान को दिशा पटानी ने बताया संता क्लॉज, जानें कारण

सलमान खान को दिशा पटानी ने बताया संता क्लॉज, जानें कारण

Sep 23, 2019
09:21 pm

क्या है खबर?

दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। भले ही दिशा ने अब तक कम ही फिल्में की हो, लेकिन अभिऩेत्री ने फैन्स के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी है। फिटनेस फ्रीक आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नज़र आईं थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब दिशा ने सलमान के साथ अपने काम के अनुभव को शेयर किया है।

जानकारी

सलमान काफी विनम्र और प्यारे इंसान- दिशा

एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया कि उन्हें सलमान के बारे में सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगा। दिशा ने बताया कि बहुत सारे लोगों ने सलमान की डराने वाली पर्सनलिटी के बारे में बताया था, लेकिन उन्हें सलमान काफी विनम्र और प्यारे इंसान लगे।

व्यवहार

सलमान एक संता क्लॉज की तरह जो हर किसी की मदद के लिए तैयार- दिशा

दिशा ने कहा, "बहुत सारे लोगों ने मुझे बताया था कि उनकी (सलमान) पर्सनालिटी डराने वाली है। लेकिन वह बहुत प्यारे, विनम्र, मजाकिया और ज़मीन से जुड़े हुए इंसान हैं। वह हर इंसान को सहज महसूस करवाते हैं।" सलमान के बारे में बात करते हुए दिशा ने आगे कहा, "वह एक पारिवारिक इंसान हैं। लोग उनके पास मदद मांगने के लिए आते हैं। वह सेट पर बैठे संता क्लॉज की तरह हैं जो सबकी मदद करने को तैयार है।"

ऑफर्स

अभी अलग तरह के रोल्स की तलाश- दिशा

इसी इंटरव्यू में दिशा ने यह भी कहा, "मुझे अब भी लगता है कि मैं इंडस्ट्री में काफी नई हूं। मैंने सिर्फ तीन फिल्में की हैं और अभी मैं अलग तरह के रोल्स की तलाश में हूं। मैं ऐसी ही रहना चाहती हूं।" दिशा ने आगे कहा, "मैं कभी भी उस प्वाइंट पर नहीं पहुंचना चाहती जहां मैं खुद से संतुष्ट रहूं। मैं इंडस्ट्री से नहीं हूं तो मुझे यहां पहुंचने के लिए हमेशा संघर्ष करना होगा।"

रोल

'भारत' में सलमान के साथ ट्रैपीज आर्टिस्ट के किरदार में थीं दिशा

'भारत' की बात करें तो इसमें दिशा और सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी अहम रोल में थीं। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। बता दें कि 'भारत' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दिशा ट्रैपीज आर्टिस्ट के किरदार में नजर आईं थीं। 'भारत' में दिशा ने स्टंट भी परफॉर्म किए थे। वहीं, फिल्म में सलमान और दिशा पर फिल्माया गाना 'स्लो मोशन' काफी हिट रहा था।

जानकारी

14 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी दिशा की 'मलंग'

दिशा की आने वाली फिल्म 'मलंग' है। इसे मोहित शूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें दिशा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी होंगे। फिल्म में दिशा, आदित्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 'मलंग', 14 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी।