'खलीफा' की निर्देशक की पोस्ट पर क्यों भड़के लोग? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मनोरंजन
मलयालम फिल्म 'खलीफा' के निर्देशक वैशाख को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है।
इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का जिम्मेदार मुख्य अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के प्रति दर्शकों की नापसंदगी को ठहराया है।
पोस्ट में कहा गया कि 'खलीफा' 'रिव्यू बॉम्बिंग' और पृथ्वी के प्रति लोगों की नफरत का शिकार हुई है। ओणम 2026 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' से टक्कर नहीं ले पाई, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
'खलीफा' को स्ट्रीमिंग पर मिले दर्शक
अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के बाद 'खलीफा' को एक नई पहचान मिल रही है।
सिनेमाघरों में भले ही यह फिल्म कुछ खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे दर्शक मिल रहे हैं।