रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म 'धर्मन' से बाहर हुए सुंदर सी, जानिए क्या है पूरा मामला?
मनोरंजन
निर्देशक सुंदर सी ने रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म 'धर्मन' से खुद को अलग कर लिया है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने उनके इस कदम को 'गरिमापूर्ण' बताया।
हालांकि, उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी साझा नहीं की है। खुशबू का कहना था कि इतने बड़े सितारों के साथ काम करते समय ऐसी बातें निजी ही रखी जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि कमल हासन ने उनकी कही बात को समझा है।
सुंदर ने दबाव का दिया हवाला दिया
सुंदर सी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि 2 सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए क्रिएटिव उम्मीदों पर खरा उतरना उन पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रहा था।
उन्होंने माना कि अपनी रचनात्मक सोच को बरकरार रखना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने सीधे तौर पर कहा था, 'यह मेरे लिए बहुत ज्यादा दबाव था।' अब इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु करेंगे।