'फूल और कांटे' के निर्देशक कुकू कोहली का हुआ निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस
मनोरंजन
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' बनाने वाले और अजय देवगन को बाइक पर उनकी पहचान वाली एंट्री देने वाले निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार को मुंबई में 77 साल की उम्र में निधन हो गया।
हाल ही में तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें स्टेंट लगवाया गया था। परिवार से बात करते समय मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
अरुणा ईरानी और 2 बेटियां को अपने पीछे छोड़ गए हैं कुकू
कुकू के निधन से उनके करीबियों को गहरा सदमा लगा है, क्योंकि उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा था। अपने पीछे वो पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी और पहली शादी से अपनी 2 बेटियां छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त को ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। हिंदी सिनेमा में उनकी सबसे मशहूर फिल्म 'फूल और कांटे' आज भी एक मील का पत्थर मानी जाती है।
उन्होंने अपने लंबे करियर में कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया था।