सूर्या की फिल्म 'सूर्या 47' में मोहनलाल करेंगे कैमियो? निर्देशक जीतू माधवन ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सूर्या 47' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। जीतू माधवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उन्हें पुलिस की वर्दी में देखा जाएगा। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नज़रिया नाज़िम और नस्लेन गफूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। काफी समय से चर्चा है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना में मोहनलाल कैमियो कर सकते हैं। इन अटकलों पर अब निर्देशक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
प्रतिक्रिया
निर्देशक ने अफवाहों पर लगाया विराम
न्यूज 18 के मुताबिक, निर्देशक माधवन ने 'सूर्या 47' में मोहनलाल के शामिल होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "हमने फिल्म का पोस्टर भी जारी नहीं किया है। नहीं, लालट्टन (मोहनलाल) इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या परियोजना में मलयालम सुपरस्टार की किसी पुरानी फिल्म का गाना इस्तेमाल होगा, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "फिल्म की कुछ शूटिंग अभी बाकी है। सही समय आने पर और जानकारी दी जाएगी।"
शूटिंग
इस महीने के अंत तक चलेगा शूटिंग का काम
इससे पहले, मीडिया पत्रकारों से बातचीत में निर्देशक ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग जून, 2026 के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से तमिल फिल्म होगी। खबरों के अनुसार, 'सूर्या 47' को एक्शन-कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें सूर्या एक सनकी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। बता देंख् आखिरी बार अभिनेता ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करुप्पू' (मई, 2026) में नजर आए थे, जिसमें तृषा कृष्णन भी थीं।