NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: डिंपल कपाड़िया करियर की दूसरी पारी में निभा रहीं कमाल की भूमिकाएं
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: डिंपल कपाड़िया करियर की दूसरी पारी में निभा रहीं कमाल की भूमिकाएं
    9 जून को है डिंपल कपाड़िया का जन्मदिन

    जन्मदिन विशेष: डिंपल कपाड़िया करियर की दूसरी पारी में निभा रहीं कमाल की भूमिकाएं

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 08, 2023
    07:40 am

    क्या है खबर?

    डिंपल कपाड़िया का नाम बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार है।

    उन्होंने महज 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था। 1973 की फिल्म 'बॉबी' से उन्होंने डेब्यू किया था। 50 साल बाद भी इस फिल्म में डिंपल के बोल्ड अंदाज की चर्चा होती है।

    8 जून को डिंपल का 66वां जन्मदिन है।

    अपने करियर की दूसरी पारी में भी डिंपल बड़े पर्दे पर खूब सक्रिय हैं। आइए नजर डालते हैं उनके हालिया किरदारों पर।

    #1

    'पठान'

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में डिंपल एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं, जिनके मार्गदर्शन में पठान काम करता है।

    फिल्म में उनके किरदार की सूझबूझ और देशभक्ति ने दर्शकों का दिल छुआ था। एक वायरस के जानलेवा हमले का शिकार होने के बाद भी वह देशवासियों को बचाने के लिए तत्पर रहती हैं।

    'पठान' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #2

    'ब्रह्मास्त्र'

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले साल खूब चर्चा में रही।

    पौराणिकता पर आधारित इस फिल्म में डिंपल बेहद कम समय के लिए पर्दे पर दिखाई देती हैं, लेकिन उनका किरदार कहानी में अहम है। वह अस्त्रों की रक्षा करने वाले आश्रम की सदस्य हैं और उनके पास कई शक्तियां हैं।

    फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने उनके किरदार के और बड़ा होने की इच्छा जाहिर की थी।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #3

    'अ थर्सडे'

    डिंपल पिछले साल डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई फिल्म 'अ थर्सडे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं।

    इस फिल्म में डिंपल ने देश की प्रधानमंत्री का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका चित्रण सोनिया गांधी से प्रभावित था।

    फिल्म में यामी का किरदार कुछ बच्चों को बंधक बना लेती है, जिसके बाद वह देश की प्रधानमंत्री से मिलने की जिद करती है। बच्चों की जान की खातिर, प्रधानमंत्री इसके लिए राजी हो जाती हैं।

    #4

    'तू झूठी मैं मक्कार'

    मार्च में आई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को अच्छी संख्या में दर्शक मिले। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स आई थी।

    फिल्म में डिंपल के किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसमें वह रणबीर के किरदार की मां बनी हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका अभिनय दर्शकों को बांधकर रखता है।

    लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई हैं। बोनी कपूर ने इस फिल्म से अभिनय की शुरुआत की।

    #5

    'सास बहू और फ्लेमिंगो'

    बीते दिनों डिंंपल डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' के लिए चर्चा में रहीं।

    इस वेब सीरीज में डिंपल एक्शन करती नजर आती हैं। फिल्म में डिंपल के राजस्थानी महिला के किरदार में थीं, जो दिखने में तो सीधी-सादी महिला है, लेकिन अपनी बहुओं के साथ मिलकर ड्रग का धंधा करती है। सीरीज में उनके साथ अंगीरा धर और राधिका मदान भी नजर आई थीं।

    इसे दर्शकों और समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डिंपल कपाड़िया
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डिंपल कपाड़िया

    बोनी कपूर निभाएंगे रणबीर कपूर के पिता का किरदार, इस कारण बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' पर विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने लिया बदलाव का फैसला, निर्माताओं ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार
    पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया 'जब खुली किताब' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    कम उम्र में शोहरत, शादी और तलाक; उतार-चढ़ाव भरी है डिंपल कपाड़िया की जिंदगी सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: कभी 'तानी' तो कभी 'मीरा', इन किरदारों में दिखी अनुष्का शर्मा की उम्दा अदाकारी  अनुष्का शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शर्मा हैं करोड़ों की मालकिन, मुंबई से लेकर दिल्ली में है आलीशान बंगला अनुष्का शर्मा
    अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने साझा की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें, कही ये बात  अनुष्का शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अनुराग बसु की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ अनुराग बसु

    बॉलीवुड समाचार

    'भूल भुलैया 2': तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, 'सिंघम' के निर्माता लगाएंगे दांव दक्षिण भारतीय सिनेमा
    चिरंजीवी ने कैंसर होने की खबरों पर जताई नाराजगी, कहा- मेरे बयान को गलत समझा गया चिरंजीवी
    आमिर रजा हुसैन थे 'थिएटर के उस्ताद', उनके सफरनामा पर एक नजर सेलिब्रिटी की मौत
    'कैनेडी' देख रो पड़े शेखर कपूर, 4 बार फिल्म देख चुके सुधीर मिश्रा ने की तारीफ अनुराग कश्यप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025