LOADING...
दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर निर्माताओं का फैसला, गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी फिल्म
'सतलुज' के लिए खास स्क्रीनिंग का आयोजन

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर निर्माताओं का फैसला, गुरुद्वारों में दिखाई जाएगी फिल्म

Jul 09, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' अपनी रिलीज को लेकर विवादों में घिरी है। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि वह फिल्म को ZEE5 पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने फिल्म की विषय-वस्तु की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। इस कारण फिल्म को अपनी OTT रिलीज के लिए अनिश्चितकाल की देरी का सामना कर पड़ा सकता है। ताजा अपडेट है कि अब गुरुद्वारों में 'सतलुज' की स्क्रीनिंग रखी जाएगी।

कोशिश

दर्शकों तक पहुंचाने के लिए शुरू होगी सामुदायिक स्क्रीनिंग

इंडिया टुडे के मुताबिक, सिख धार्मिक संस्थानों ने 'सतलुज' के माध्यम से मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 5 राज्यों में सामुदायिक स्क्रीनिंग शुरू की है। इसके तहत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू के गुरुद्वारों में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित होगी। मिड-डे के अनुसार, सूत्र ने बताया कि हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित 'सतलुज' की स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए देश भर की गुरुद्वारा समितियां एक साथ आई हैं।

फैसला

48 घंटे के भीतर फिल्म को OTT से हटाया गया 

स्क्रीनिंग के फैसले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के एक सूत्र ने कहा, "समुदाय नहीं चाहता कि कहानी सिर्फ इसलिए खो जाए क्योंकि फिल्म ऑनलाइन मौजूद नहीं है। अगर लोग इसे OTT पर नहीं देख सकते, तो गुरुद्वारे अपने दरवाजे खोल रहे हैं। जसवंत सिंह खालरा की कहानी देखने लायक है।" 'सतलुज' 4 साल से सेंशरशिप का इंतजार कर रही है। जब निर्माताओं ने इसे ZEE5 पर स्ट्रीम किया गया, तो 48 घंटे के अंदर फिल्म हटा दी गई।

Advertisement