दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम गाना 'डीलर' जारी, झूमने पर कर देगा मजबूर
क्या है खबर?
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपनी नई एल्बम के साथ धमाका करने के लिए आ गए हैं। इस एल्बम के तहत उनका नया गाना 'डीलर' जारी कर दिया गया है जिसने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। गीतकार विर्क अंदाज के शब्दों में पिरोए गए इस गाने में, दिलजीत की जादुई आवाज है जो इसे सुनने वाले लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर देगी। उनका चुलबुला और मस्तीभरा रैप स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है।
ऑरा टूर
दिलजीत दाेसांझ ने ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर से पहले दिया तोहफा
दिलजीत का 'ऑरा नॉर्थ अमेरिका टूर' अप्रैल, 2026 में वैंकूवर से शुरू होने जा रहा है जो अमेरिका और कनाडा के प्रमुख स्टेडियमों में होगा। इससे पहले उन्होंने एल्बम गाना 'डीलर' जारी करते हुए अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। इसमें उनका हाई एनर्जी लेवल देखने के बाद फैंस को पुराना गाना '5 तारा' (2015) वाले दिलजीत की याद आ गई है। बता दें, 'डीलर' गाने को दिलजीत ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने की झलक
Aa Geya DEALER 😈
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) March 10, 2026
Song & Official Video Out On March 11th ⚔️⚔️ pic.twitter.com/3zCswRgbhc