'रामायण': दिलजीत दोसांझ की आवाज में गूंजी 'हनुमान चालीसा', आखिर में दिखे सनी देओल
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की 'रामायण: भाग 1' में एक गाना 'हनुमान चालीसा' के रूप में मौजूद है। फिल्म के अंत में सनी देओल की एक झलक दिखाई गई है, जो पौराणिक गाथा में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। उन्हीं को समर्पित 'हनुमान चालीसा' को अब यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। इसे दिलजीत दोसांझ ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है। गाने के वीडियो में हनुमान बने सनी की एक झलक भी दिखाई गई है जो दमदार लगती है।
गाना
गाने में इन गायकों ने भी लगाए सुर
'हनुमान चालीसा' का वीडियो यूट्यूब पर आया है जो फिल्म के दृश्यों को दिखाता है। इनमें राम की वीरता, वन गमन, राम-रावण युद्ध शामिल है। आखिर में हनुमान बने सनी 'जय श्रीराम' कहते हुए जयकार लगाते हैं।
गाने को दिलजीत के साथ-साथ सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, मोहित चौहान और कैलाश खेर ने आवाज दी है। संगीत एआर रहमान का है और कंपोज भी उन्होंने किया।
बता दें, 'रामायण' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
https://t.co/PBvnTGQbue
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 5, 2026
“ SHREE HANUMAN CHALISA “
RAMAYANA IN CINEMAS NOW 🙏🏽