दिलजीत दोसांझ ने टाला इस चीज का ऑपरेशन, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
दिलजीत दोसांझ 2015 से अपने पित्ताशय में पथरी लिए हुए हैं। पेट दर्द की शिकायत पर जब वे जांच कराने डॉक्टर के पास गए, तब उन्हें अपनी पथरी के बारे में पता चला।
डॉक्टरों ने जब सर्जरी की सलाह दी, तो उन्होंने एक दोस्त की बात मानकर इसे टाल दिया। उस दोस्त ने उन्हें समझाया था कि अगर कोई दिक्कत नहीं है, तो ऑपरेशन क्यों करवाना?
दिलजीत ने बताया, 'मैंने 2015 से 2026 तक ऑपरेशन नहीं करवाया और वो चीज मुझे परेशान नहीं कर रही है।'
वे यात्रा करते समय दवा हमेशा अपने साथ रखते हैं, लेकिन इस बारे में उन्होंने अपने परिवार या दोस्तों को भी नहीं बताया है।
दिलजीत ने याद किया अपने बचपन के गरीबी के दिन
दिलजीत ने अपने गरीबी वाले बचपन के दिनों को भी याद किया, जब डॉक्टर के पास जाना मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, 'अगर आप बीमार पड़ जाते, तो डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे नहीं होते थे।'
इन्हीं अनुभवों ने उन्हें कम उम्र में ही कमाना शुरू करने के लिए प्रेरित किया। इसी वजह से आज वे अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियों को अपने हिसाब से और शांति से संभालते हैं।