जिमी फॉलन के शो का हिस्सा बनकर गदगद हुए दिलजीत दोसांझ, लिखा ये खास पोस्ट
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ इस वक्त पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसका कारण जिमी फॉलन और उनका लोकप्रिय 'द टुनाइट शो' है, जिसमें गायक ने हाल ही में शिरकत किया। साल 2024 के बाद, यह दूसरा मौका था जब दिलजीत ने फॉलन के शो में दूसरी बार अपनी ग्रैंड वापसी की और शानदार प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए। शो से वापस लौटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और फॉलन को धन्यवाद दिया।
आभार
दिलजीत दोसांझा ने लिखा खूबसूरत पोस्ट
गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर 'द टुनाइट शो' से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और होस्ट फॉलन को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'जिमी फॉलन भाई, आपके अंदर एक गजब की सकारात्मक ऊर्जा है...हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें मंच देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद (हाथ जोड़ने वाला इमोजी) वन लव।' वीडियो में, फॉलन को दिलजीत का मंच पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और भांगड़ा करते हैं।