Loading...
दिलजीत को महिला CRPF अधिकारी में दिखी अपनी मां, मंच पर बुलाकर लुटाया प्यार; वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ ने महिला CRPF अधिकारी को दिया खास सम्मान

दिलजीत को महिला CRPF अधिकारी में दिखी अपनी मां, मंच पर बुलाकर लुटाया प्यार; वीडियो वायरल

Oct 31, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अपने 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के दौरान गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बेहद भावुक लम्हा साझा किया। शो के दौरान दिलजीत ने सुरक्षाकर्मियों का आभार जताते हुए मंच पर मौजूद एक महिला CRPF अधिकारी को आमंत्रित किया। अधिकारी को अपनी मां समान बताते हुए दिलजीत ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और सुरक्षा बलों की निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें नमन किया।

सम्मान

दिलजीत ने मंच पर महिला सुरक्षाकर्मी को दिया खास सम्मान

दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस रोक लोगों से सुरक्षाकर्मियों के लिए जोरदार तालियां बजाने को कहा।

उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सलाम कर कहा, "आप न होते तो हम सुरक्षित महसूस न करते।"

इसके बाद दिलजीत ने एक महिला अधिकारी को मंच पर बुलाकर सिर पर हाथ रखा और भावुक होकर बोले, "मैं साल में सिर्फ एक या दो बार ही अपनी मां से मिल पाता हूं, लेकिन जब आप वहां खड़ी थीं तो मुझे लगा जैसे मेरी मां ही वहां खड़ी हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

धमाका

दिल्ली कॉन्सर्ट में देरी के बावजूद छाया दिलजीत का जादू

बारिश और तकनीकी दिक्कतों की वजह से दिलजीत का शाम 4 बजे वाला कॉन्सर्ट रात करीब 8 बजे शुरू हुआ। हालांकि, दिलजीत ने फैंस को शाम साढ़े 6 बजे आने की सलाह दी थी। देरी के बावजूद, 2 घंटे 20 मिनट के शो में लेजर लाइट्स, आतिशबाजी और ड्रोन शो ने समां बांध दिया। दिलजीत ने नुसरत फतेह अली खान के नगमों, 'भूल भुलैया' के गाने 'हरे राम' और अपने सुपरहिट गानों से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ADVERTISEMENT