LOADING...
दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'रांझा' जारी, इन अंतरराष्ट्रीय धुरंधरों ने दिया सहयोग

दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'रांझा' जारी, इन अंतरराष्ट्रीय धुरंधरों ने दिया सहयोग

Mar 13, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

पंजाब गायक दिलजीत दोसांझ ने मशहूर ग्लोबल आइकॉन सिया और डेविड गुएटा के साथ मिलकर एक नए गाने का निर्माण किया है जिसका शीर्षक 'रांझा' है। दिलचस्प बात यह है कि फैंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए गायक ने इस गाने को जारी कर दिया है। 13 मार्च से 'रांझा' को यूट्यूब समेत सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है। रिलीज से पहले, इस गाने का एक प्रीव्यू टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के छात्रों को सुनाया गया था।

सहयोग

दिलजीत दोसांझ का सिया के साथ दूसरा सहयोग

दिलजीत और ऑस्ट्रेलिया की मशहूर पॉप गायिका सिया का यह दूसरा सहयोग है। इससे पहले, दोनों ने 'हस हस' (2023) में काम किया था जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लाेकप्रिय रहा। 'रांझा' को ग्लोबल स्तर पर बड़े पैमाने पर जारी किया गया है, क्योंकि इसमें दुनिया के 3 अलग-अलग काेनों के बेहतरीन कलाकार (दिलजीत, सिया और संगीतकार डेविड गुएटा) साथ आए हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक पंजाबी पॉप ट्रैक है जिसमें पंजाबी बोल को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ा गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'रांझा' गाने की झलक

Advertisement