दिलजीत दोसांझ के दिल्ली के कॉन्सर्ट की तारीख बदली, टिकट को लेकर आया अपडेट
मनोरंजन
दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदल दी है। अब यह शो 1 नवंबर के बजाय 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में होगा।
अगर आपने पहले ही टिकट खरीद ली हैं, तो घबराने की कोई बात नहीं है। बुकमायशो के मुताबिक, आपकी वही टिकटें नई तारीख पर भी काम आएंगी।
किन शहरों में होगा दिलजीत का शो?
अगर बदली हुई तारीख आपके लिए सही नहीं है, तो पैसे वापस लेना बेहद आसान है। बुकमायशो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजेगा, जिसके जरिए आप अपना पैसा वापस ले सकते हैं।
दिल्ली के बाद, दिलजीत का 'रुपे ऑरा इंडिया टूर' अगले 6 हफ्तों में 6 और शहरों का दौरा करेगा। इनमें इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ शामिल हैं। चंडीगढ़ भी इस टूर का एक अहम पड़ाव होगा।