Loading...
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, इस दिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मचेगा धमाल
दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, इस दिन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मचेगा धमाल

Oct 23, 2026
03:46 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी दिल्ली कॉन्सर्ट को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पुलिस ने गायक के कॉन्सर्ट को अपनी ओर से हरी झंडी दिखा दी है। इसका मतलब है कि ऑरा इंडिया टूर के तहत 30 अक्टूबर, 2026 को दिलजीत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में दर्शकों के बीच अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। इस खबर से फैंस राहत की सांस लेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

सहमति

इन शर्तों के साथ कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी

एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की ओर से दिलजीत के कॉन्सर्ट पर रोक लगाने की बात सामने आई थी। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों तक ध्यान खींचा था। अब एक दिन बाद, पुलिस द्वारा कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी गई है।

ऐसा तब हुआ जब आयोजकों ने पुलिस अधिकारियों की शर्तें मानने में सहमति जताई। इसमें प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की संख्या, भीड़ को मैनेज करने और दूसरे सिक्योरिटी इंतजाम से जुड़ी जरूरतें शामिल थीं।

ADVERTISEMENT

कारण

क्यों दिलजीत के शो पर लगाई गई थी रोक?

दरअसल, यह रोक त्योहारी सीजन और भारी भीड़ की आशंका को देखते लगाई गई थी। पुलिस ने सुरक्षा, ट्रैफिक और क्राउड-मैनेजमेंट को लेकर कुछ अतिरिक्त कदम उठाने को कहा था।

ताजा अपडेट है कि आयोजकाें ने पुलिस के साथ एक बैठक की। इसमें उन्होंने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था का पूरा और विस्तृत प्लान पेश किया। अधिकारियों की संतुष्टि के बाद पुलिस ने मामले पर दोबारा विचार किया।

आखिरकार 30 अक्टूबर के लिए दिलजीत के कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी गई।

ADVERTISEMENT