दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए मेगा प्लान तैयार, चप्पे-चप्पे पर रहेंगे 2,000 सुरक्षाकर्मी
क्या है खबर?
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित कार्यक्रम के लिए ज्यादा से ज्यादा सिक्योरिटी, एक्स्ट्रा पार्किंग और कैब एग्रीगेटर्स का इंतजाम करने को कहा गया है। इसका मकसद भीड़ को मैनेज करना और ट्रैफिक जाम से बचना है। इसके अलावा, स्टेडियम के बाहर करीब 2,000 प्राइवेट गार्ड तैनात किए जाने की उम्मीद है। यह इंतजाम दिल्ली पुलिस के शुरुआती फैसले के बाद किए गए हैं।
एहतियात
स्टेडियम के चारों ओर सिक्योरिटी गार्ड की होगी तैनाती
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले तय योजना से ज्यादा सिक्योरिटी तैनात की जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम आयोजकों से 400 गार्ड की बजाए 1,500 से 2,000 प्राइवेट गार्ड रखने की सलाह दी है। इनका काम इवेंट में आने वाली भीड़ को मैनेज करना होगा।
यह भी कहा गया है कि आयोजक आसपास और पार्किंग का इंतजाम करें। कैब एग्रीगेटर्स और नेविगेशन प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर ट्रैफिक कम करें और पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ को मैनेज करें।
सुरक्षा
नो-कार जोन की बनाई जा रही योजना
पुलिस कार्यक्रम स्थल के 500 से 700 मीटर के दायरे में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने की योजना बना रही है। पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए जोन में सिर्फ आर्टिस्ट को ले जाने वाली गाड़ियां जा सकेंगी।
इससे पहले, दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट को सिक्योरिटी की चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था की वजह का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई थी।
बाद में, आयोजकों संग मीटिंग के बाद पुलिस ने अनुमति दे दी थी।