'ऑरा इंडिया टूर' से पहले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो
क्या है खबर?
दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आगरा के मशहूर ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज पहुंचे गायक के साथ भारी सुरक्षा बल भी तैनात रहा। दिलजीत ने अपनी यात्रा का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। यहां वह खुशी-खुशी हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करते दिखे और ताजमहल के सामने खूब सारे पोज भी दिए।
वीडियो
ताजमहल के दीदार के साथ इंडिया टूर की शुरुआत
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ताजमहल दौरे का वीडियो साझा किया है। इसमें उन्हें ग्रे टी-शर्ट के साथ लाल जैकेट, बैगी ब्लू जींस और अपनी सिग्नेचर सफेद पगड़ी पहने देखा जा सकता है।
वीडियो में वह कहते हैं, "मेरे हुजूर वाह ताज बोलिए। सब कुछ प्यार के लिए है दोस्तों। अब इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए थी।" उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वाह ताज बोलिए। वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड ऑरा इंडिया टूर 2026।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, करीब एक घंटे तक निहारा ताज
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) October 27, 2026
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा.#diljitdosanjh #Agra #TajMahal pic.twitter.com/wCmgOW7hC2
टूर
दिल्ली में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं दिलजीत
दिलजीत 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का हिस्सा है।
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा खतरे, कम समय और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यक्रम को अनुमति देने से मना कर दिया था।
हालांकि, एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक की और कॉन्सर्ट को अनुमति दे दी।