NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिलीप कुमार: तोड़ा जाएगा अभिनेता का आलीशान बंगला, बनेगी 11 मंजिला आवासीय इमारत 
    अगली खबर
    दिलीप कुमार: तोड़ा जाएगा अभिनेता का आलीशान बंगला, बनेगी 11 मंजिला आवासीय इमारत 
    दिलीप कुमार का आलीशान बंगला किया जाएगा ध्वस्त, मिली परिवार की मंजूरी

    दिलीप कुमार: तोड़ा जाएगा अभिनेता का आलीशान बंगला, बनेगी 11 मंजिला आवासीय इमारत 

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 03, 2023
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    अभिनय के सम्राट कहे जाने वाले दिलीप कुमार अब भले ही दुनिया में न हों, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें गाहे-बगाहे याद करते रहते हैं।

    एक बार फिर दिग्गज अभिनेता चर्चा में आ गए हैं।

    दरअसल, मुंबई के सबसे रिहायशी इलाके पाली हिल में बने उनके आलीशान बंगले को तोड़ने की खबर आ रही है। इसे एक आवासीय परियोजना में बदलने की तैयारी है। इस पर अभिनेता को समर्पित एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    बिक्री

    अशर ग्रुप ने खरीदी जमीन

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिवंगत सुपरस्टार का परिवार इस बंगले को ध्वस्त करने और उसकी जमीन पर 11 मंजिला आवासीय इमारत का निर्माण कराने पर सहमत हो गया है।

    जमीन की बिक्री पूरी हो चुकी है और इसे रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप ने खरीदा है।

    इसके ग्राउंड फ्लोर में अभिनेता के उल्लेखनीय जीवन और उनकी उपलब्धियों को समर्पित एक शानदार संग्रहालय बनाया जाएगा, जिसका दरवाजा आवासीय इमरात से अलग होगा।

    शुरुआत

    शुरू हो गया निर्माण कार्य

    बंगले का सौदा कितने करोड़ में हुआ है, यह जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई गई थी।

    यह 1 एकड़ की जमीन में फैला है, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आवासीय परियोजना का निर्माण क्षेत्र 1.75 लाख वर्ग फुट होगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

    अशर ग्रुप के CMD अजय अशर ने कहा, "हम इसे अगले 2 साल में पूरा करने की कोशिश करेंगे।"

    विवाद

    लंबे समय तक इस बंगले को लेकर चला था विवाद

    इस बंगले पर विवाद तब शुरू हुआ, जब एक लोकल बिल्डर समीर भोजवानी ने यह दावा किया कि प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक उसका है। दिलीप केवल एक किराएदार हैं। हालांकि, 2019 में यह साबित हो गया कि दिलीप ही इस संपत्ति के असली मालिक हैं।

    दिलीप की पत्नी सायरा बानो ने आरोप लगाया था कि बिल्डर फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा था।

    दिलीप ने 1953 में इस बंगले को 1.4 लाख रुपये में खरीदा था।

    लगाव

    दिलीप ने इसी बंगले में बिताया था अपना अधिकांश जीवन

    पाली हिल मुंबई के सबसे रिहायशी इलाकों में शामिल है। इस इलाके में कई बॉलीवुड हस्तियों जैसे ऋषि कपूर, आमिर खान और संजय दत्त के घर हैं।

    दिलीप का बंगला सिर्फ बाहर से ही खूबसूरत नहीं था, बल्कि इस बंगले का इंटीरियर भी शानदार था।

    दिलीप का अपने इस घर से बहुत ज्यादा लगाव रहा, क्योंकि उन्होंने अपना अधिकांश जीवन इसमें बिताया।

    अपने लंबे करियर में दिलीप सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों का हिस्सा रहे।

    जानकारी

    'ज्वार भाटा' से बॉलीवुड में रखा था कदम

    दिलीप ने 1944 में आई 'ज्वार भाटा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'अंदाज', 'आन' और 'दाग' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अहम किरदार निभाए। हालांकि, दिलीप को सुपरस्टार के रूप में पहचान 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' से मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिलीप कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिलीप कुमार

    बॉलीवुड की इन चार पुरानी रोमांटिक फिल्मों को देखकर भर आएँगी आपकी आँखें बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन चार पुरानी रोमांटिक फिल्मों को देखकर भर आएँगी आपकी आँखें बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के खौफ से आइसोलेशन में रखे गए अनूप जलोटा और दिलीप कुमार बॉलीवुड समाचार
    'मुगल-ए-आजम' की टिकट के इंतजार में बिस्तर डालकर बैठे रहते थे लोग, जानिए कुछ दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: मृणाल ठाकुर एक फिल्म के लिए लेती हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति  मृणाल ठाकुर
    शहनाज गिल ने भाई शहबाज को उपहार में दी चमचमाती गाड़ी, जानिए इसकी कीमत  शहनाज गिल
    सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' का सीक्वल जल्द आएगा, दूसरी किस्त लाने को तैयार निर्देशक नितेश तिवारी नितेश तिवारी
    अनन्या पांडे के साथ वायरल तस्वीरों पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी  आदित्य रॉय कपूर

    मुंबई

    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  महाराष्ट्र
    मुंबई: पुलिस ने 11 जून तक धरना और विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगाई मुंबई पुलिस
    जापान के राजदूत ने किया मुंबई लोकल में सफर, बाजार में घूमे जापान
    UPL संस्थापक रज्जू श्रॉफ हेयर ऑयल कंपनी में करते थे काम, आज इतनी है उनकी संपत्ति गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025