Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? तीन बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी
मनोरंजन

क्या आप जानते हैं? तीन बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी

क्या आप जानते हैं? तीन बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी
लेखन नेहा शर्मा
Apr 23, 2022, 11:05 am 3 मिनट में पढ़ें
क्या आप जानते हैं? तीन बार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हुए थे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी से जुड़ीं अनसुनी बातें

मनोज बाजपेयी की गिनती इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में होती है। बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है। मनोज उन्हीं में से एक हैं। आज यानी 23 अप्रैल को वह अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मनोज को एक समय काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था? आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें।

कदम
ओम पुरी और नसीरुद्दीन का इंटरव्यू देख लिया NSD में दाखिला का फैसला

एक इंटरव्यू में मनोज ने अपने संघर्ष पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। अपने सपनों को उड़ान देने के लिए 17 साल की उम्र में मनोज बिहार के बेतिया गांव से दिल्ली आ पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह के इंटरव्यू में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के बारे में सुना था। इसके बाद ही मनोज ने यहां एडमिशन लेने के बारे में सोचा था।

हताश
...जब मौत को गले लगाने का आता था ख्याल

मनोज ने NSD में दाखिले के लिए तीन बार फॉर्म भरा, लेकिन हर बार किसी ना किसी कारण के चलते उन्हें एडमिशन नहीं मिला और रिजेक्शन के बाद मनोज बुरी तरह टूट गए। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह रिजेक्ट हुए तो उनका सपना मानों टूट सा गया, जिसके बाद वह आत्महत्या तक करने वाले थे। मनोज रिजेक्शन के बारे में सोच-सोचकर डिप्रेशन में चले गए थे और अपनी जिंदगी खत्म कर देना चाहते थे।

ऑफर
चौथी बार में मिली टीचर की नौकरी

मनोज की मानें तो इस बुरे दौर में उनके दोस्तों ने उन्हें बचाया। उन्होंने दिन-रात उनका ख्याल रखा। उन्होंने तब तक मनोज का साथ नहीं छोड़ा, जब तक कि उन्हें NSD में एडमिशन नहीं मिल गया। बाद में मनोज ने एक्टर रघुवीर यादव के कहने पर बैरी जॉन की वर्कशॉप ज्वॉइन कर ली। कुछ सालों बाद मनोज ने फिर NSD में आवेदन किया और चौथी बार में उन्हें वहां से टीचिंग की जॉब का प्रस्ताव मिला।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

मनोज ने बताया कि शुरुआती दिनों में ऐसा भी हुआ कि पहला शॉट देखते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस तरह वह एक बार एक दिन में तीन प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। मनोज को 1998 में आई फिल्म 'सत्या' से सफलता मिली थी।

शादी
एक नहीं, दो बार शादी कर चुके हैं मनोज

ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि मनोज ने नेहा से शादी की थी, जिनका असली नाम शबाना रजा है। आठ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2006 में वे शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम एवा नायला है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह मनोज की दूसरी शादी थी। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में दिल्ली की एक लड़की से अरेंज्ड मैरिज की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
जन्मदिन विशेष
मनोज बाजपेयी
ताज़ा खबरें
एंटी-एजिंग गुणों से समृद्ध होती हैं ये पांच स्किन केयर सामग्रियां
एंटी-एजिंग गुणों से समृद्ध होती हैं ये पांच स्किन केयर सामग्रियां लाइफस्टाइल
7-सीटर SUV अल्काजार का नया किफायती वेरिएंट लेकर आई हुंडई
7-सीटर SUV अल्काजार का नया किफायती वेरिएंट लेकर आई हुंडई ऑटो
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार मनोरंजन
भारत में फिर से शुरू हुई मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक की बुकिंग
भारत में फिर से शुरू हुई मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक की बुकिंग ऑटो
बॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव मनोरंजन
ऋतिक से माफी न मांगने पर जावेद अख्तर ने दी थी धमकी- कंगना रनौत
ऋतिक से माफी न मांगने पर जावेद अख्तर ने दी थी धमकी- कंगना रनौत मनोरंजन
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स
आयुष्मान खुराना की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी सामंथा रुथ प्रभु- रिपोर्ट्स मनोरंजन
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह?
क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
'सर्कस' से लेकर 'बैजू बावरा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह मनोरंजन
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें
मशहूर कोरियोग्राफर 'गीता मां' से जुड़ी दिलचस्प बातें मनोरंजन
दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां
दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां खेलकूद
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला
अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला मनोरंजन
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
लिएंडर पेस ने जीते हैं कुल 18 ग्रैंड स्लैम, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
और खबरें
मनोज बाजपेयी
समलैंगिकता पर बनीं बॉलीवुड फिल्में, जिनकी कहानियां दिल छू लेंगी
समलैंगिकता पर बनीं बॉलीवुड फिल्में, जिनकी कहानियां दिल छू लेंगी मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? नवाजुद्दीन को आज तक नहीं मिली फिल्म 'शूल' की फीस
क्या आप जानते हैं? नवाजुद्दीन को आज तक नहीं मिली फिल्म 'शूल' की फीस मनोरंजन
मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' की शूटिंग शुरू
मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' की शूटिंग शुरू मनोरंजन
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म
दादासाहेब फाल्के IFF अवॉर्ड्स 2022: रणवीर बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'शेरशाह' रही बेस्ट फिल्म मनोरंजन
मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन
मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022