NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: इन दमदार किरदारों से सबके चहेते बने अभिनेता मनोज बाजपेयी
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: इन दमदार किरदारों से सबके चहेते बने अभिनेता मनोज बाजपेयी

    जन्मदिन विशेष: इन दमदार किरदारों से सबके चहेते बने अभिनेता मनोज बाजपेयी

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 23, 2021
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता मनोज बाजपेयी आज (23 अप्रैल) अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। विलेन से लेकर कॉमेडी और गंभीर किरदारों से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

    अपने दमदार अभिनय से मनोज ने हर बार पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है।

    मनोज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'द्रोहकाल' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्या' से मिली।

    मनोज के जन्मदिन के खास मौके पर आइए उनके यादगार किरदारों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'सत्या' ने दिलाई मनोज को बॉलीवुड में पहचान

    'बैंडिट क्वीन' में मनोज को लोगों ने पसंद किया, लेकिन इसके बाद भी उनका संघर्ष जारी रहा।

    1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था।

    इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद मनोज लोगों की नजरों में चढ़ गए थे। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आज जो कुछ भी हैं, भीखू म्हात्रे की वजह से ही हैं।

    #2

    'शूल' में दूसरी बार निभाई मुख्य भूमिका

    'सत्या' के बाद मनोज ने 'शूल' में दूसरी बार मुख्य भूमिका निभाई। ईश्वर श्रीनिवास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह के किरदार में नजर आए थे।

    इसमें शानदार अभिनय के लिए मनोज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया।

    इस फिल्म में मनोज के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    #3

    'अक्स' में विलेन बनकर बटोरीं खूब सुर्खियां

    फिल्म 'अक्स' अलौकिक शक्तियों से प्रेरित एक थ्रिलर फिल्म है। इसमे मनोज ने एक हत्यारे की भूमिका निभाई थी।

    अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया।

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मनोज अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के जरिए उन्हें एक हटके कहानी में काम काम करने का मौका मिला।

    #4

    'पिंजर' ने दिलाया मनोज को दूसरा नेशनल अवॉर्ड

    पीरियड ड्रामा फिल्म 'पिंजर' में मनोज, राशिद के किरदार में नजर आए। यह फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय हिंदू और मुस्लिमों के बीच पनपी समस्याओं पर आधारित है।

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए मनोज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के स्क्रीन अवार्ड के लिए नामित किया गया।

    इसी फिल्म के लिए उन्हें एक्टिंग का दूसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।

    #5

    'LOC कारगिल' में कलाकारों की भीड़ में भी मनोज ने किया आकर्षित

    मनोज, जेपी दत्ता की फिल्म ' LOC कारगिल' में ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के किरदार में नजर आए थे। भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध पर बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेताओं की टुकड़ी शामिल की गई थी।

    फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा जैसे कई कलाकार मौजूद थे।

    इस भीड़ में भी मनोज ने अपने बेहतरीन अभिनय से सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन पाया।

    #6

    'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सरदार खान बन बटोरी तारीफ

    अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए मनोज बाजपेयी ने अपना सिर मुंडवाया और बन गए सरदार खान। मनोज तिवारी का गाया गाना, 'जिया ओ बिहार के लाला' उन्हीं पर फिल्माया गया था।

    धनबाद के कोल माफिया को दर्शाने वाली इस फिल्म में मनोज ने सरदार खान की भूमिका निभाई और अपनी इस भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    इस किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया।

    #7

    'अलीगढ़' में प्रोफेसर बनकर भी मनोज ने जीता खिताब

    हंसल मेहता के निर्देशन में बनी रामचंद्र सिरस की फिल्म 'अलीगढ़' में भी मनोज ने शानदार काम किया। इस फिल्म में मनोज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका में दिखे थे।

    प्रोफेसर का किरदार मनोज ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि उनके अभिनय की चर्चा दूर-दूर तक हुई।

    इस फिल्म के लिए मनोज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के बेस्ट क्रिटिक फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही उन्हें बेस्ट एक्टर का एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड भी मिला।

    #8

    वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में जासूस के रूप में दर्शकों को भा गए मनोज

    मनोज ने फिल्मों के अलावा OTT की दुनिया में भी अपनी धाक जमाई। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एक उम्दा अभिनेता हैं।

    अमेजन प्राइम पर 2019 में आई इस वेब सीरीज में जासूस श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाकर मनोज ने दर्शकों का अपना मुरीद बना लिया।

    'द फैमिली मैन' 10 एपिसोड वाली एक स्पाई एक्शन ड्रामा सीरिज है, जिसमें रोमांच, एक्शन, इमोशन और सस्पेंस सबकुछ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025