Page Loader
दिलजीत दोसांझ नहीं, ये अभिनेता था 'अमर सिंह चमकीला' के लिए इम्तियाज अली की पहली पसंद 
ये अभिनेता था 'अमर सिंह चमकीला' के लिए इम्तियाज अली की पहली पसंद (तस्वीर: एक्स/(@diljitdosanjh))

दिलजीत दोसांझ नहीं, ये अभिनेता था 'अमर सिंह चमकीला' के लिए इम्तियाज अली की पहली पसंद 

Apr 03, 2025
05:51 pm

क्या है खबर?

जाने-माने निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म बीते साल 12 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हीरो दिलजीत दोसांझ थे और हीरोइन परिणीति चोपड़ा। फिल्म में दिलजीत की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं दिलजीत फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए इम्तियाज की पहली पसंद नहीं थे? आइए निर्माताओं की पहली पसंद के बारे में जानें।

रिपोर्ट

परमवीर सिंह चीमा ने दिया था ऑडिशन

दिलजीत से पहले फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद अभिनेता परमवीर सिंह चीमा थे। दरअसल, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने 'अमर सिंह चमकीला' के किरदार के लिए कई अभिनेता के ऑडिशन लिए थे और इस भूमिका के लिए चुने गए 4 लोगों में से एक परमवीर थे। वे पहले तीन राउंड में सफल रहे। हालांकि, परमवीर ने 'अमर सिंह चमकीला' के बजाय शो 'चमक' को चुना। इसका खुलासा हाल ही में खुद अभिनेता ने किया है।

लोकप्रियता

संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम थे अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें पंजाबी लोकगीत और अपनी बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। चमकीला मशहूर पंजाबी सिंगर थे। वह खुद ही अपने गाने लिखते थे। उनका अपना एक बैंड था, जिसमें दो लोग और उनकी पत्नी थीं, जिनके साथ वह गाना गाते और तुम्बी बजाया करते थे। 1988 में जब चमकीला महसामपुर पंजाब में एक फरफॉर्मेंस देने जा रहे थे, उस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।