LOADING...
'टटीरी' गाना विवाद के बीच रैपर बादशाह ने चुपचाप रचा ली शादी? देखें वीडियो 
रैपर बादशाह ने चुपचाप रचा ली शादी?

'टटीरी' गाना विवाद के बीच रैपर बादशाह ने चुपचाप रचा ली शादी? देखें वीडियो 

Mar 24, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

रैपर बादशाह की कामकाजी जिंदगी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उनका हालिया रिलीज 'टटीरी' गाना विवादों में घिरा हुआ है, क्योंकि उसपर कथित "अश्लीलता" का आरोप लगा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो आए हैं, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई। तस्वीरों के अनुसार, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी से चुपचाप शादी रचा ली है। अभिनेत्री की मां पूनम रिखी ने इस तस्वीरों और वीडियो को साझा किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शादी का वीडियो

पोस्ट

बादशाह और ईशा रिखी शादी के जोड़े में दिखे

24 मार्च को ईशा की मां, पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया है। इनमें बादशाह और ईशा को शादी के पारंपरिक जोड़े में देखा जा सकता है। दोनों करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों को पंडित के निर्देशानुसार रस्में निभाते हुए भी देखा गया। हालांकि सामने आई तस्वीरों और वीडियो पर रैपर या अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

अफवाह

बादशाह और ईशा रिखी की डेटिंग की अफवाह

बादशाह और ईशा के डेटिंग की अफवाह लंबे समय से ध्यान खींचती आई हैं। पिंकविला के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। पिछले साल करण औजला के एल्बम लॉन्च के मौके पर दोनों एक साथ नजर आए थे जिससे अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया था। बता दें, बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन 2020 में दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

Advertisement