
क्या कार्तिक आर्यन की मां ने कर दी श्रीलीला के साथ अभिनेता के रिश्ते की पुष्टि?
क्या है खबर?
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशक की कमान अनुराग बसु ने संभाली है। इसमें कार्तिक की जोड़ीदार श्रीलीला हैं।
हाल ही में श्रीलीला अपने सह-कलाकार कार्तिक की पारिवारिक पार्टी में शामिल हुई थीं। तब से कहा जा रहा है कि कार्तिक और श्रीलीला एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।
अब कार्तिक की मां माला तिवारी ने श्रीलीला के साथ अपने बेटे के रिश्ते की लगभग पुष्टि कर दी है।
पुष्टि
घर की मांग एक अच्छी डॉक्टर है- कार्तिक की मां
IIFA अवॉर्ड्स से कार्तिक की मां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करण जौहर उनसे बातचीत करते दिखे।
उन्होंने कार्तिक की मां से पूछा, "अपने घर के लिए किसे चुनेंगी।"
इसके तुरंत बाद दर्शकों ने अनन्या पांडे का नाम लिया, लेकिन अभिनेता की मां ने कहा, "घर की मांग एक डॉक्टर है।"
इसके बाद करण ने कार्तिक से कहा, "आप एक डॉक्टर संग काम कर रहे हैं।"
बता दें श्रीलीला अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक MBBS डॉक्टर भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#KartikAaryan #Sreeleela pic.twitter.com/gmKkgHNxMt
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) March 12, 2025