Loading...
दीया मिर्जा की इस पोस्ट से मची खलबली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दीया मिर्जा का रहस्यमयी पोस्ट

दीया मिर्जा की इस पोस्ट से मची खलबली, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल?

Nov 18, 2026
11:02 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी नोट साझा किया है, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर निशाना साधा है। अपनी पोस्ट में दीया ने उनके साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने जैसा बताया और उनके रवैये की भी आलोचना की। हालांकि, उन्होंने इस नाराजगी की वजह स्पष्ट नहीं की है।

प्रतिक्रिया

दीया के पोस्ट पर नवाजुद्दीन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रया

दीया ने अपने पोस्ट में लिखा, "इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है। न तो बात करने की तमीज है और रवैया तो एकदम अलग ही है। बिल्कुल आपत्तिजनक इंसान।"

इसके साथ ही दिया ने अपनी पोस्ट में नवाजुद्दीन को टैग किया, लेकिन कोई और स्पष्टीकरण नहीं दिया।

फिलहाल, उनकी इस अचानक की गई टिप्पणी के पीछे का कारण पता नहीं है। वहीं नवाजुद्दीन ने भी अभी तक इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

बात

दिया का पोस्ट देखकर फैंस ने कही यह बात

अब दिया की इस पोस्ट को देखकर फैंस तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी फिल्म का प्रमोशन है।

नवाजुद्दीन को आखिरी बार फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' में देखा गया था। इसका प्रीमियर 8 मई, 2026 को हुआ था। वहीं वो जल्द ही फिल्म 'कबूतर', 'वो फिर कभी दिखा नहीं', 'तुम्बाड 2' और 'ब्लाइंड बाबू' में दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENT